शेयर मंथन में खोजें

ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) करेगी चेन्नई मे नये अस्पताल की स्थापना

प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) चेन्नई में 500 बेड वाले बहु-विशेषता अस्पताल की स्थापना करेगी।

कंपनी ने अस्पताल के निर्माण के लिए रियल एस्टेट डेवलपर सुब्रमण्या कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट (Subramanya Construction Development) के साथ करार किया है। इस अत्याधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल के 2020 में शुरू होने की उम्मीद है।
उधर बीएसई में ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर का शेयर 171.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 172.00 रुपये पर खुला। सीमित दायरे में उठापटक के बीच 11.10 बजे के आस-पास ऐस्टर डीएम का शेयर 0.30 रुपये या 0.18% की गिरावट के साथ 171.00 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख