शेयर मंथन में खोजें

तो इस खबर से उछला डिश टीवी (Dish TV) का शेयर

डीटीएच (DTH) सेवा प्रदाता डिश टीवी (Dish TV) के शेयर में आज 3.5% से अधिक की मजबूती आयी है।

डिश टीवी के शेयर में मजबूती प्रमोटर कंपनियों द्वारा शेयरधारकों से 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी खऱदीने के प्रस्ताव की खबर से आयी है। प्रमोटर कंपनियों ने इस हिस्सेदारी के बदले 3,701 करोड़ रुपये की पेशकश की है।
उधर बीएसई में डिश टीवी का शेयर 73.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 75.20 रुपये पर खुला और 78.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12 बजे डिश टीवी के शेयरों में 2.70 रुपये या 3.66% की मजबूती के साथ 76.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख