शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) के नतीजों से निराशा, शेयर 3% से ज्यादा लुढ़का

इन्फोसिस के तिमाही नतीजे शुक्रवार की शाम को जारी होने के बाद आज सुबह शेयर बाजार में इस पर निराशाजनक प्रतिक्रिया दिख रही है।

आज के शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस के शेयर भाव में 3% से ज्यादा की कमजोरी चल रही है। बीएसई में शुक्रवार के बंद भाव 1169.00 की तुलना में आज सुबह यह 1099.30 रुपये पर खुला और 1099.00 के निचले स्तर तक गया। इस स्तर पर इन्फोसिस में करीब 6% की गिरावट आ गयी थी। मगर इसके बाद यह थोड़ा सँभला है। सुबह करीब 10 बजे इसका शेयर लगभग 36 रुपये 3.07% की गिरावट के साथ 1133 रुपये पर चल रहा है।
शुक्रवार की शाम को घोषित तिमाही नतीजों को विश्लेषकों ने मोटे तौर पर अनुमानों के मुताबिक ही बताया है, मगर पूरे कारोबारी साल के लिए मार्जिन के अनुमानों में कटौती से बाजार को निराशा हुई है। कंपनी ने भविष्य के कामकाज के बारे में जो टिप्पणियाँ की हैं, उनसे विश्लेषकों का मानना है कि निकट भविष्य में कंपनी की आय (अर्निंग्स) पर दबाव रह सकता है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख