शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) का तिमाही मुनाफा 22.6% बढ़ कर 1,030 करोड़ रुपये

साल दर साल आधार पर इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) का जनवरी-मार्च मुनाफा 22.6% अधिक रहा।

2016-17 की चौथी तिमाही में 841 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में कंपनी ने 1,030 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 3,225 करोड़ रुपये से 23% अधिक 3,967 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आमदनी 1,360 रुपये से 22.2% बढ़ कर 1,661 करोड़ रुपये रही। 
उधर बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर शुक्रवार को 13.65 रुपये या 1.00% की कमजोरी के साथ 1,354.60 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी भाव 1,439.40 रुपये और निचला स्तर 957.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख