शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashoka Leyland) ने बस क्षेत्र में प्राप्त किया शीर्ष स्थान

अशोक लेलैंड (Ashoka Leyland) ने करीब 1 साल बाद अपनी मुख्य प्रतिद्वंदी टाटा मोटर्स (Tata Motoors) से बस क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

हालाँकि पिछला साल कमजोर रहने के बावजूद अशोक लेलैंड मात्रा पर प्रभाव को सीमित करने में कामयाब रही। पिछले वर्ष में टाटा मोटर्स की 13,337 इकाइयों के मुकाबले अशोक लेलैंड ने 13,708 इकाइयाँ बेचीं।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर शुक्रवार को 4.20 रुपये या 2.78% की बढ़त के साथ 155.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 155.50 रुपये और न्यूनतम भाव 81.40 रुपये रहा है। वहीं कल टाटा मोटर्स का शेयर कल 1.40 रुपये 0.42% की बढ़त के साथ 336.25 रुपये परं बद हुआ। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख