शेयर मंथन में खोजें

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के मुनाफे में 316.6% की जोरदार बढ़ोतरी

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के शुद्ध लाभ में साल दर साल आधार पर 316.6% की जबरदस्त बढ़त हुई।

2017 की समान तिमाही में हुए 10.96 करोड़ रुपये के मुकाबले डेल्टा कॉर्प का मुनाफा 45.66 करोड़ रुपये रहा। वहीं डेल्टा कॉर्प की आमदनी भी 108.1 करोड़ रुपये से 58.7% बढ़त के साथ 171.5 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का एबिटा 96.1% बढ़ कर 67.49 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 37 आधार अंक अधिक 30.8% पर पहुँच गया।
उधर बीएसई में डेल्टा कॉर्प का शेयर 285.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 295.20 रुपये पर खुला है। करीब 10.35 बजे यह 10.80 रुपये या 3.79% की मजबूती के साथ 295.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख