शेयर मंथन में खोजें

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) को मिला ठेका, शेयर चढ़ा

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) को केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड टेक्नोलॉजी फोर एजुकेशन से 83.7 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्कूलों के अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्तर पर आधुनिकीकरण के लिए मिला है। इसमें इन्फ्रा की सुविधाओं में सुधार का कार्य भी शामिल है। इस कार्य की अवधि 9 महीने है। इस खबर का आरपीपी इन्फ्रा के शेयर पर काफी अच्छा असर देखने को मिला है।
बीएसई में आरपीपी इन्फ्रा का शेयर 268.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 266.00 रुपये पर खुला, मगर कमजोर नतीजों की वजह से 277.50 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 5.85 रुपये या 2.18% की बढ़ोतरी के साथ 274.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख