शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के मुनाफे में 81.3% का इजाफा

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है।

कारोबारी साल 2016-17 की समान तिमाही में रहे 234 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का शुद्ध लाभ 81.3% की बढ़त के साथ 424.5 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान महिंद्रा फाइनेंशियल की कुल आमदनी 1,843 करोड़ रुपये से 13% की बढ़ोतरी के साथ 2,074 करोड़ रुपये हो गयी। बेहतर तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर साफ दिख रहा है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 507.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 532.00 रुपये पर खुला। सुबह साढ़े 9 बजे कंपनी का शेयर 16.35 रुपये या 3.22% की तेजी के साथ 523.60 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख