शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) के तिमाही मुनाफे में 28.7% गिरावट दर्ज

वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) का मुनाफा 28.7% घट गया।

कंपनी का शुद्ध लाभ 161.12 करोड़ रुपये से गिर कर 114.74 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी शुद्ध तिमाही आमदनी 2,467.5 करोड़ रुपये से 28.6% बढ़ कर 3,173 करोड़ रुपये रही। इस दौरान जिंदल स्टेनलेस का एबिटा 24.1% बढ़ कर 388 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 44 आधार अंकों की गिरावट के साथ 12.2% रह गया। लाभ घटने का नकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है।
बीएसई में जिंदल स्टेनलेस का शेयर 102.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 99.95 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 94.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 11.35 बजे कंपनी के शेयरों में 3.55 रुपये या 3.46% की कमजोरी के साथ 99.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)





Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख