शेयर मंथन में खोजें

5 गुना तक बढ़ा इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) का शुद्ध लाभ

साल दर साल आधार पर 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) के मुनाफे में 405.50% का इजाफा हुआ।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 6.90 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 34.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इस दौरान इक्विटास होल्डिंग्स की शुद्ध आमदनी 371.05 करोड़ रुपये से 30.87% अधिक 485.60 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आमदनी 35.8% की बढ़त के साथ 290.90 करोड़ रुपये रही।
वहीं इक्विटास होल्डिंग्स का वार्षिक शुद्ध लाभ 159.36 करोड़ रुपये से 80.32% घट कर 31.35 करोड़ रुपये रह गया, जबकि कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,556.55 करोड़ रुपये से 14.83% बढ़ कर 1,787.41 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में इक्विटास होल्डिंग्स का शेयर शुक्रवार को 5.10 रुपये या 3.38% की मजबूती के साथ 155.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 183.50 रुपये औऱ निचला स्तर 129.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख