शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) की सहायक इकाई ने किया बेल्जियम की कंपनी का अधिग्रहण

सीएंट (Cyient) की सहायक इकाई सीएंट यूरोप (Cyient Europe) ने बेल्जियम की ऐन्सेम एनवी (AnSem N V) का अधिग्रहण कर लिया है।

ऐन्सेम एनवी एक एडवांस्ड एनालॉग, रेडियो फ्रीक्वेंसी और मिक्स्ड-सिग्नल एकीकृत सर्किट डिजाइन और एसएसआईसी (अनुप्रयोग-विशिष्ट एकीकृत सर्किट) सेवाएँ प्रदान करती है। सीएंट ने इस सौदे के मूल्य की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, मगर खबर है कि यह सौदा 1.7 करोड़ डॉलर में हुआ है।
दूसरी ओर बीएसई में सीएंट का शेयर शुक्रवार को 728.00 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में 20.65 रुपये या 2.71% की कमजोरी के साथ 742.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 779.45 रुपये औऱ निचला स्तर 475.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख