शेयर मंथन में खोजें

सभी नये मॉडलों की माँग बढ़ने के बावजूद उम्मीद से कम रहा मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में रहे 1,710.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का मुनाफा 10.1% की बढ़त के साथ 1,882.1 करोड़ रुपये रहा।

हालाँकि बाजार जानकारों ने मारुति के 2,243 करोड़ रुपये के मुनाफे का अंदाजा लगाया था। गौरतलब है कि अंतिंम तिमाही के दौरान देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी के सभी नये मॉडलों, जिनमें विटारा ब्रेजा, डिजायर, बलेनो और स्विफ्ट शामिल हैं, की माँग बढ़ने के बावजूद मारुति का मुनाफा उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।
वहीं शुद्ध बिक्री की बात करें तो मारुति की तिमाही बिक्री 20,423 करोड़ रुपये से 14.4% बढ़ कर 20,594 करोड़ रुपये रही। वहीं इकाइयों में कंपनी ने 11.4% अधिक कुल 4,61,773 वाहन बेचे, जबकि इसका निर्यात 11.6% अधिक 34,691 इकाई रहा। इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही मारुति का ऑपरेटिंग लाभ 24.4% की वृद्धि के साथ 2,312.50 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,777.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 8,785.30 रुपये पर खुला है। 10.25 बजे के करीब यह 54.65 रुपये या 0.62% की मजबूती के साथ 8,832.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख