शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी वोकहार्ट (Wockhardt) के निदेशक मंडल की बैठक

वैश्विक दवा और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) के निदेशक मंडल की बैठक 04 मई को होगी।

उस बैठक में निदेशक समूह पूँजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार और मंजूरी देगा। कंपनी इक्विटी शेयरों, वैश्विक डिपॉजिटरी रिसीट, अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, परिवर्तनीय डिबेंचर, आंशिक रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर, इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय वरीयता शेयर आदि में से किसी उपकरण के जरिये जुटायेगी। इस खबर से वोकहार्ट के शेयर में 2.50% की तेजी दिख रही है।
बीएसई में वोकहार्ट का शेयर 817.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 819.25 रुपये पर खुला। 11.20 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 20.40 रुपये या 2.50% की मजबूती के साथ 837.95 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख