शेयर मंथन में खोजें

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के शेयर में 3% की मजबूती

आज जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) का शेयर भाव करीब 3% ऊपर चढ़ा है।

जागरण प्रकाशन के निदेशक मंडल ने कंपनी के शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दे दी है, जिसका इसके शेयर भाव पर सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। निदेशक मंडल की मंजूरी मिलने से मीडिया कंपनी 2 रुपये प्रति वाले 1,50,00,000 इक्विटी शेयरों को 195 रुपये प्रति के भाव पर 292.50 करोड़ रुपये में खरीदेगी। रेडियो ब्रांड रेडियो सिटी के साथ ही जागरण प्रकाशन के मुख्य अखबार ब्रांडों में दैनिक जागरण, मिड-डे और नयी दुनिया शामिल हैं।
दूसरी ओर बीएसई में जागरण प्रकाशन का शेयर 165.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 172.60 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 173.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2.30 बजे के करीब इसके शेयरों में 4.95 रुपये या 2.99% की मजबूती के साथ 170.30 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख