शेयर मंथन में खोजें

सीएट (CEAT) के तिमाही मुनाफे में 16% से अधिक वृद्धि दर्ज

वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में प्रमुख टायर निर्माता कंपनी सीएट (CEAT) के मुनाफे में 16.60% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी 13.72% इजाफा हुआ। सीएट का मुनाफा 65.87 करोड़ रुपये से बढ़ कर 76.81 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 1,471.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,673.86 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि एंटी-डंपिंग ड्यूटी से चीन से सस्ती रबड़ के आयात पर लगी लगाम से भारतीय टायर कंपनियों को लाभ मिला, जिससे सीएट के मुनाफे और आमदनी में भी वृद्धि दर्ज की गयी। भविष्य में सीएट के सामने केवल कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों में वृद्धि की चुनौती है, जिससे इसकी लागत बढ़ेगी और इसका भार उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
बहरहाल 2017-18 की जनवरी-मार्च अवधि कंपनी के लिए साल की सबसे बेहतर तिमाही रही। इस तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर ही सीएट का एबिटा 49.1% बढ़ कर 197.59 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.80% अधिक 11.8% तक पहुँच गया।
उधर बीएसई में सीएट का शेयर सोमवार को 31.85 रुपये या 2.04% की वृद्धि के साथ 1,591.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 2,030.00 रुपये और तलहटी 1,407.80 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख