शेयर मंथन में खोजें

मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) ने बेची सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) ने अपनी सहायक कंपनी रेड पिक्सेल्स (Red Pixels) में 7.38% हिस्सेदारी बेच दी है।

एनडीटीवी ने यह बिकवाली सौदा अपने दिल्ली दफ्तर परिसर के भूस्वामी एआर चढ्ढा ऐंड कंपनी (A R Chadha & Co.) के साथ 59,824 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया है। इस समय रेड पिक्सेल्स में एनडीटीवी की 37.04% हिस्सेदारी है। गौरतलब है कि पिछले साल एनडीटीवी ने लागत घटाने और लाभकारिता सुधारने के लिए एक शुरू करने की घोषणा की थी।
उधर बीएसई में एनडीटीवी का शेयर सोमवार को 1.05 रुपये या 2.52% की कमजोरी के साथ 40.65 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 77.90 रुपये और निचला स्तर 33.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख