शेयर मंथन में खोजें

जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (J Kumar Infraprojects) को मिले 445 करोड़ रुपये के ठेके

जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (J Kumar Infraprojects) को महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Maharashtra Metro Rail Corporation) से 445 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

प्राप्त दो ठेकों के तहत कंपनी को एग्रीकल्चर कॉलेज और स्वरगेट मेट्रो स्टेशन की ट्यूनलिंग के लिए भूमिगत शाफ्ट और सारगेट मेट्रो स्टेशन पर बहु-मॉल इंटीग्रेशन बनाना है। साथ ही इसे छेड़ा नगर जंक्शन में सुधार भी करना है।
उधर बीएसई में जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स का शेयर 278.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 282.00 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में 285.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 2.60 रुपये या 0.03% की मजबूती के साथ 281.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख