शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने शुरू की कमर्शियल संपत्तियों की बिक्री

मुम्बई में स्थित रियल्टी कंपनी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने चेन्नई में कमर्शियल संपत्तियों की बिक्री शुरू कर दी है।

कंपनी ने कहा है कि इसने अम्बट्टूर, चेन्नई में कमर्शियल संपत्तियों की बिक्री को मंजूरी दी है, जो कंपनी के लिए गैर-मुख्य रियल एस्टेट कारोबार संचालन है। इंडियाबुल्स रियल एस्टेट ने यह निर्णय स्थिर विकास और अपने मौजूदा व्यापारों को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ भारत में कमर्शियल लीजिंग कारोबार को फिर से संगठित करने के लिए लिया है।
उधर बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर शुक्रवार को 1.15 रुपये या 0.56% की बढ़त के साथ 206.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं कंपनी का पिछले 52 हफ्तों में 289.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 320.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख