शेयर मंथन में खोजें

इमामी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Emami Infrastructure) : विलय योजना को एनसीएलटी (NCLT) ने दी मंजूरी

इमामी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Emami Infrastructure) की एक विलय योजना को एनसीएलटी (NCLT) या राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण की कोलकाता बेंच ने हरी झंडी दिखा दी है।

योजना के तहत एक अन्य सूचीबद्ध दवा कंपनी जंडू रियल्टी (Zandu Realty) का इमामी इन्फ्रास्ट्रक्चर में विलय हो जायेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में इमामी इन्फ्रास्ट्रक्चर की बाजार पूँजी 683.27 करोड़ रुपये और जंडू रियल्टी की बाजार पूँजी 157.78 करोड़ रुपये है।
बीएसई में इमामी इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर शुक्रवार को 3.95 रुपये या 1.39% की कमजोरी के साथ 281.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं कंपनी का पिछले 52 हफ्तों में 406.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 84.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। वहीं जंडू रियल्टी का शेयर 42.05 रुपये या 2.10% गिर कर 1,956.60 रुपये पर रहा। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 2,699.00 रुपये और निचला स्तर 1,150.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख