शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों से लुढ़का वोकहार्ट (Wockhardt) का शेयर

मुम्बई में स्थित दवा कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) को 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में 154.55 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले वोकहार्ट 2017 की समान अवधि में 174.72 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इस दौरान वोकहार्ट की शुद्ध आमदनी 863.5 करोड़ रुपये से 17.9% बढ़ कर 1,018.3 करोड़ रुपये रही। वोकहार्ट के वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमान के मुताबिक रहे हैं।
गौरतलब है कि कंपनी लागत कम करने और उद्दोग के पुनर्गठन पर ध्यान लगाये हुए है। हालांकि इसके मौजूदा सुधारात्मक उपायों के कारण इसकी लागत पाउंड, यूरो और अमरीकी डॉलर जैसी विभिन्न मुद्राओं में अस्थिर है, जिसने इसके व्यापार को भी प्रभावित किया है।
कंपनी की कुल आमदनी में 64% हिस्सा अंतरराष्ट्रीय कारोबार का रहा। व्यापार में अस्थिरता के बावजूद अमेरिका और यूके में वोकहार्ट की तिमाही आमदनी वर्ष दर वर्ष आधार पर क्रमश: 13% औऱ 24% बढ़ी।
दूसरी तरफ बीएसई में वोकहार्ट का शेयर घाटा होने के कारण काफी कमजोर स्थिति में है। 802.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में यह 795.10 रुपये पर खुल कर आज 717.75 रुपये के निचसे भाव तक फिसला। इसके बाद करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 66.10 रुपये या 8.23% की कमजोरी के साथ 736.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख