शेयर मंथन में खोजें

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को मिला 317 करोड़ रुपये का ठेका

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को खनन परियोजना के लिए 317.11 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, छत्तीसगढ़ से विपरीत नीलामी प्रक्रिया में मिला, जिसकी अवधि 3 वर्ष है। इस खबर से सद्भाव इंजीनियरिंग का शेयर सुबह सवा 11 बजे के आस-पास 5% ऊपर चढ़ गया था, मगर दिन चढ़ने के साथ इसने अपनी सारी बढ़त खो दी।
उधर बीएसई में सद्भाव इंजीनियरिंग का शेयर 371.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 372.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 389.35 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 0.95 रुपये या 0.26% की मामूली बढ़त के साथ 372.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख