शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने इसलिए वापस मंगायी 52,686 कारें

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने स्विफ्ट (Swift) और बलेनो (Baleno) के नये मॉडलों की 52,686 इकाइयाँ वापस मंगायी हैं।

कंपनी ने ब्रेक वैक्यूम नली में संभावित खराबी के कारण इन कारों को वापस मंगाया है। मारुति इनकी जाँच करने के लिए 14 मई से सर्विस अभियान शुरू करने जा रही है, जिसके तहत दोषपूर्ण हिस्से के मुफ्त निरीक्षण और बदलने के लिए डीलरों द्वारा वाहनों के मालिकों से संपर्क किया जायेगा। मारुति ने इन वाहनों का उत्पादन 1 दिसंबर 2017 से 16 मार्च 2018 के बीच किया है। इसके साथ ही 2018 में वाहन कंपनियों द्वारा वापस मंगायी गयी गाड़ियों का आँकड़ा करीब 1.4 लाख हो गया है।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,742.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 8,756.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 8,797.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। हरे निशान में खुलने के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी थी, जिसके बाद साढ़े 10 बजे के करीब इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया। करीब 12.50 बजे मारुति सुजुकी के शेयरों में 57.60 रुपये या 0.66% की बढ़ोतरी के साथ 8,800.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख