शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के निदेशक मंडल की बैठक

प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के निदेशक समूह की बैठक 14 मई को होने जा रही है।

उस बैठक में राइट्स इश्यू और क्यूआईपी के माध्यम से इक्विटी शेयर जारी करके दीर्घकालिक पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा। हालाँकि इस खबर का कंपनी के शेयर पर कोई सकारात्मक असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 427.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 432.00 रुपये पर खुला। गिरावट के रुख के बीच यह 415.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 10.55 रुपये या 2.47% की कमजोरी के साथ 416.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख