शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) ने मिलाया अमेरिकी कंपनी से हाथ

दवा निर्माता सिप्ला (Cipla) ने अमेरिका की बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी मैनकाइंड कॉर्पोरेशन (Mannkind Corporation) के साथ समझौता किया है।

करार के तहत सिप्ला, मैनकाइंड की अफ्रेज्जा (Afrezza) का भारत में विपणन और वितरण करेगी। इसके अलावा सिप्ला पर ही भारत में अफ्रेज्जा के लिए भारतीय औषधि नियंत्रक सहित जरूरी मंजूरियाँ लेने की जिम्मेदारी होगी, जबकि मैनकाइंड इसका उत्पादन और आपूर्ति करेगी। गौरतलब है कि अफ्रेज्जा एक पाउडर है, जो खून में शुगर का स्तर सामान्य के करीब रखता है और इसमें इंजेक्शन की तुलना में निम्न शुगर स्तर होने का जोखिम भी काफी कम है।
उधर बीएसई में सिप्ला का शेयर आज शुरू से ही दबाव में दिख रहा है। बीएसई में सिप्ला का शेयर 589.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 593.15 रुपये पर खुला और 578.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 9.10 रुपये या 1.54% की कमजोरी के साथ 579.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख