शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा हैवेल्स इंडिया (Havells India) का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर प्रमुख विद्युत उत्पाद निर्माता कंपनी हैवेल्स इंडिया (Havells India) का मुनाफा दोगुने से अधिक रहा।

कंपनी ने 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 94.70 करोड़ रुपये के मुकाबले 138.39% अधिक 225.76 करोड़ रुपये का का शुद्ध लाभ कमाया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 1,710.20 करोड़ रुपये से 48.22% बढ़ कर 2,534.90 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि हैवेल्स का लाइटिंग और फिक्सचर कारोबार 20% बढ़ कर 322.7 करोड़ रुपये और बिजली उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु कारोबार 19.5% बढ़ कर 464.6 करोड़ रुपये का रहा, जिससे इसकी आमदनी में बढ़त हुई।
हैवेल्स इंडिया की विज्ञापन लागत 158.9% बढ़ कर 104.6 करोड़ रुपये हो गयी, मगर अन्य खर्च और कर्मचारी लागत में कमी से कंपनी का एबिटा और मार्जिन बेहतर हुआ। कंपनी का तिमाही एबिटा 55.8% बढ़ कर 357.7 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 68 आधार अंक अधिक 14.1% रहा।
उधर बीएसई में हैवेल्स इंडिया का शेयर शुक्रवार को 7.90 रुपये या 1.47% की बढ़त के साथ 546.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसका ऊपरी स्तर 592.70 रुपये और निचला स्तर 434.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख