शेयर मंथन में खोजें

अनुमान से बेहतर रहे सन टीवी (Sun TV) के तिमाही वित्तीय परिणाम

देश की सबसे बड़ी टीवी प्रसारणकर्ता कंपनियों में से एक सन टीवी (Sun TV) के जनवरी-मार्च तिमाही परिणाम जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे।

सन टीवी ने 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 235.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 23% अधिक 289.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी 23% की बढ़त दर्ज की गयी, जो कि 582.50 करोड़ रुपये से बढ़ कर 716.95 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि वार्षिक आधार पर सन टीवी की ग्राहकी शुल्क (Subscription) आमदनी 241.90 करोड़ रुपये से 28% बढ़ कर 308.84 करोड़ रुपये की हुई, जिसका असर इसके लाभ और आमदनी पर पड़ा।
साथ ही सन टीवी की विज्ञापन आमदनी 26% बढ़ी। साल दर साल आधार पर ही सन टीवी का तिमाही एबिटा 32.7% की बढ़त के साथ 522.40 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 528 आधार अंक अधिक 72.85% रहा।
उधर बीएसई में सन टीवी का शेयर शुक्रवार को 9.30 रुपये या 1.09% की बढ़त के साथ 864.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसका ऊपरी स्तर 1,097.05 रुपये और निचला स्तर 652.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख