शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) को हुआ 4,860 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में केनरा बैंक (Canara Bank) को 4,859.77 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले बैंक को पिछले साल की समान अवधि में 214.18 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। केनरा बैंक को भारी भरकम घाटा इसके एनपीए के लिए प्रोविजन में वृद्धि के कारण हुआ है, जो कि 2,924.08 करोड़ रुपये से तीन गुने से अधिक 8,762.57 करोड़ रुपये के रहे। साल दर साल आधार पर ही बैंक की कुल जनवरी-मार्च तिमाही आमदनी भी घटी। बैंक की कुल आमदनी 12,889.20 करोड़ रुपये से 10.35% की गिरावट के साथ 11,555.11 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं कुल ऋण के प्रतिशत के रूप में बैंक के सकल खराब ऋण (Bad Loan) 9.63% से बढ़ कर 11.84% और शुद्ध एनपीए अनुपात 6.33% के मुकाबले 7.48% रहा।
हालाँकि इसका घरेलू सीएएसए अनुपात 32.85% से सुधर कर 34.28% और सीएएसए जमा 11.54% की बढ़त के साथ 1.67 लाख करोड़ रुपये के हो गये। इसके अलावा पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 12.86% से बढ़ कर 13.22% औऱ प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 55.62% से बेहतर होकर 58.06% हो गया।
उधर बीएसई में शुक्रवार को केनरा बैंक का शेयर 2.30 रुपये या 0.92% की कमजोरी के साथ 246.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 463.40 रुपये और निचला स्तर 225.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख