शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा जेके सीमेंट (JK Cement) का शुद्ध लाभ

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में जेके सीमेंट (JK Cement) का मनाफा दोगुने से भी अधिक रहा।

कंपनी ने 42.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 96.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान जेके सीमेंट की शुद्ध आमदनी 1,204.7 करोड़ रुपये से 28% बढ़ कर 1,316 करोड़ रुपये हो गयी। हालाँकि सभी लागत वस्तुओं में वृद्धि के कारण कंपनी का तिमाही एबिटा 4.6% घट कर 181.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 473 आधार अंक की गिरावट के साथ 13.8% रह गया।
पेट कॉक और डीजल की ऊँची कीमतों से विद्युत और किराया लागत बिक्री की प्रतिशत के क्रमश: 402 आधार अंक और 486 आधार अंक बढ़े। मगर इसकी तिमाही ब्याज लागत 19.8% घट कर 56.2 करोड़ रुपये रह गयी।
उधर बीएसई में जेके सीमेंट का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 1,004.40 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद आज जेके सीमेंट कमजोर हुआ है। इसके बाद 10.05 बजे के आस-पास यह 21.40 रुपये या 2.13% की कमजोरी के साथ 976.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख