शेयर मंथन में खोजें

जेबीएम ऑटो (JBM Auto) करेगी संयुक्त उद्यम की स्थापना

वाहन उपकरण निर्माता जेबीएम ऑटो (JBM Auto) दो अन्य कंपनियों के साथ मिल कर एक संयुक्त उद्यम की स्थापना करेगी।

इसके लिए जेबीएम ऑटो एक अन्य सूचीबद्ध कंपनी जय भारत मारुति (Jay Bharat Maruti) और थाईलैंड की ओघिहारा (Oghihara) के साथ हाथ मिलायेगी। तीनों कंपनिया मिल कर प्रेस मुद्रांकन डाइयों के उत्पादन के लिए एक उपकरण कक्ष स्थापित करेंगी। इनमें अति उच्च लचीली और महत्वपूर्ण बीआईडब्ल्यू डाइयाँ शामिल हैं। इस खबर से जेबीएम ऑटो और जय भारत मारुति के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में जेबीएम ऑटो का शेयर 424.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 428.05 रुपये पर खुला और 438.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 12 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 5.35 रुपये या 1.26% की मजबूती के साथ 429.85 रुपये पर चल रहा है। वहीं जय भारत मारुति का शेयर इस समय 22.45 रुपये या 4.95% की तेजी के साथ 475.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख