शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के शेयर में उठापटक

सोमवार को रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ ही कंपनी के निदेश समूह ने राइट्स इश्यू / क्यूआईपी के जरिये 3,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने पर अपनी मंजूरी दे दी।
आज कर्नाटक चुनाव नतीजों के बीच सेंसेक्स हरे निशान में ऊपर-नीचे हुआ। इस बीच बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा के शेयर में भी उठापटक देखी गयी। पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 396.40 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 406.45 रुपये तक चढ़ा। दो बार रिलायंस इन्फ्रा का शेयर करीब 405 रुपये के ऊपरी स्तरों से नीचे गिरा। इसके बाद करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.90 रुपये या 0.23% की कमजोरी के साथ 395.50 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख