शेयर मंथन में खोजें

तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले 1.5% चढ़ा जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel)

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) बुधवार को तिमाही और वार्षिक वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी।

जानकारों ने इसके मुनाफे में 80% और आमदनी में 21.3% की जोरदार वृद्धि की संभावना जतायी है। 80% बढ़त के लिहाज से इसका मुनाफा जनवरी-मार्च तिमाही में 1,792 करोड़ रुपये के करीब रह सकता है। आने वाले नतीजों के बेहतर अनुमानों के बीच आज कंपनी का शेयर मजबूत हुआ।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 328.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 329.90 रुपये पर खुला और सवा 10 बजे के करीब 342.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। हालाँकि बाजार के ऊपरी स्तरों से फिसलने के साथ ही इसमें भी गिरावट दर्ज की गयी। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 4.90 रुपये या 1.49% की बढ़त के साथ 333.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख