शेयर मंथन में खोजें

कोलकाता से हो ची मिन्ह सिटी के लिए उड़ान शुरू करेगी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation)

खबरों के अनुसार इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) 18 अक्टूबर से कोलकाता से हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है।

यह वियतनाम में कंपनी का दूसरा गंतव्य होगा। हो ची मिन्ह सिटी से पहले कंपनी 03 अक्टूबर से कोलकाता से वियतनाम की राजधानी हनोई के लिए हवाई यात्रा सेवा शुरू करेगी।
इंटरग्लोब एविएशन हनोई और हो ची मिन्ह सिटी दोनों शहरों के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगी। हो ची मिन्ह सिटी इंटरग्लोब एविएशन का दक्षिण-पूर्व एशियाई में सातवाँ गंतव्य होगा।
उधर बीएसई में शुक्रवार को इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 14.55 रुपये या 0.89% की बढ़ोतरी के साथ 1,647.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 63,352.98 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,716.70 रुपये और निचला स्तर 697.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!