शेयर मंथन में खोजें

3% से अधिक फिसला आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर

गुरुवार को बाजार में आयी भारी गिरावट के बीच बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर भी 3% से अधिक कमजोरी के साथ बंद हुआ।

बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर बुधवार के 399.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह लाल निशान में 396.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 396.10 रुपये का रहा, यानी यह पूरे सत्र में हरे निशान में नहीं आ सका।
आज यह 384.60 रुपये के निचले भाव तक फिसला, जो इसके पिछले एक महीने का न्यूनतम भाव है। अंत में बैंक का शेयर 12.60 रुपये या 3.16% की कमजोरी के साथ 386.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,49,638.17 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 443.85 रुपये और निचला स्तर 294.80 रुपये रहा है।
बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार 17 सितंबर को 7.5 लाख से अधिक शेयर आवंटित किये, जिसकी घोषणा बैंक ने आज की। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 7,53,632 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने 13 सितंबर को 2 रुपये प्रति वाले ही 1,03,560 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक की यूके और कनाडा में सहायक कंपनियाँ हैं। वहीं इसकी शाखाएँ अमेरिका, सिंगापुर, बहरेन, हॉन्ग-कॉन्ग, श्रीलंका, कतर, ओमान, दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर, चीन और दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!