शेयर मंथन में खोजें

यूनिकेम लैब (Unichem Lab) के कोल्हापुर संयंत्र को यूएसएफडीए ने दिखायी हरी झंडी

दवा कंपनी यूनिकेम लैब (Unichem Lab) के कोल्हापुर संयंत्र को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

16 से 20 सितंबर तक जाँच के बाद यूएसएफडीए ने कंपनी की इस सक्रिय दवा सामग्री (Active Pharmaceutical Ingredients) या एपीआई सुविधा को बिना किसी टिप्पणी के मंजूरी दे दी है।
इससे पहले यूएसएफडीए ने कंपनी के पीथमपुर संयंत्र को 02 से 05 सितंबर तक जाँच के बाद बिना किसी टिप्पणी के मंजूरी दे दी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में यूनिकेम लैब का शेयर 189.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 188.85 रुपये पर खुला। कारोबार क दौरान कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 200.60 रुपये और निचला स्तर 184.20 रुपये रहा।
अंत में यह 5.90 रुपये या 3.12% की वृद्धि के साथ 194.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,372.21 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 227.00 रुपये और निचला स्तर 158.35 रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!