शेयर मंथन में खोजें

यूजिया फार्मा को यूएसएफडीए से दवा के लिए अंतिम मंजूरी

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।

 कंपनी को यह मंजूरी वैसोप्रेसिन इंजेक्शन के लिए मिली है। वैसोप्रेसिन इंजेक्शन के लिए यह मंजूरी कंपनी की सब्सिडियरी यूजिया (Eugia) फार्मा स्पेश्यालिटीज लिमिटेड को मिली है। कंपनी को वैसोप्रेसिन इंजेक्शन के जेनरिक संस्करण के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल व्यस्कों में ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए किया जाता है। वैसे व्यस्कों के लिए यह दवा काफी कारगर है जो ब्लड वेसेल्स के अचानक रिलैक्स यानी ढीला होने की दिक्कत से परेशान हैं। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से वैसोप्रेसिन इंजेक्शन की उत्पादन और मार्केटिंग के लिए मंजूरी मिली है। मल्टीप्ल डोज वायल के तहत यह 20 यूनिट प्रति एमएल है। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर मंजूरी प्राप्त दवा रेफरेंस लिस्टेड ड्रग वैसोस्ट्रिक्ट इंजेक्शन के बायोइक्विवैलैंट है। यह 20 इकाई प्रति मिली लीटर की क्षमता में मौजूद है। वैसोप्रेसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल व्यस्कों में ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए किया जाता है। कंपनी जल्द ही इस इंजेक्शन को बाजार में उतारेगी। इस इंजेक्शन का मार्केट साइज जून 2022 तक 60.6 करोड़ डॉलर है।

 

(शेयर मंथन 17 अगस्त, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख