शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा बढ़कर 2376 करोड़ रुपये हुआ

फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) ने बुधवार (01 नवंबर) को चालू वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2262 करोड़ रुपये से बढ़कर 2376 करोड़ रुपये का हो गया है।

कंपनी की आय कंसोलिडेटेड आधार पर 11% बढ़ी है। कंपनी की आय 10,952 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,192 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 8% की वृद्धि हुई है। कामकाजी मुनाफा 2956 करोड़ रुपये से बढ़कर 3179 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

इस अवधि में कंपनी का मार्जिन 27% से घटकर 26.08% के स्तर पर पहुँच गया है। कंपनी की कुल बिक्री और भारतीय फॉर्मूलेशन कारोबार में 11% की बढ़ोतरी हुई है। कुल बिक्री 12,003 करोड़ रुपए और भारतीय फॉर्मूलेशन कारोबार से आय 3842 करोड़ रुपए हो गयी है। वहीं उभरते बाजार का फॉर्मूलेशन कारोबार 9.4% बढ़कर 28.4 करोड़ डॉलर दर्ज हुई है। अमेरिकी फॉर्मूलेशन कारोबार में 4.2% की बढ़त देखी गई है और यह 43 करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुँच गया है।

वैश्विक स्पेश्यालिटी बिक्री 19.3%बढ़कर 24 करोड़ डॉलर हो गयी है। कंपनी के कुल खर्च में 12.4% की वृद्धि हुई है। खर्च 8625 करोड़ रुपए से बढ़कर 9695 करोड़ रुपए हो गया है। कच्चे माल की लागत में कमी देखने को मिली है और यह 2017 करोड़ रुपए से घटकर 1665 करोड़ रुपए हो गया है।

कंपनी ने अनुसंधान और विकास पर खर्च में बिक्री का 6.4% निवेश किया है और यह 773 करोड़ रुपए रहा है जबकि पिछले साल यह रकम 571 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने दूसरी तिमाही में 3 दवाओं के लिए अर्जी दी है और वहीं 8 दवाओं की अर्जी को मंजूरी भी मिली है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.67% की तेजी के साथ बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 01 नवंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!