शेयर मंथन में खोजें

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने प्रोजेक्ट फाइनेंस के लिए कर्ज जुटाया

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने कर्ज को लेकर एक मंगलवार यानी 5 दिसंबर को बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने 136 करोड़ डॉलर का कर्ज सीनियर डेट फैसिलिटी के तहत हासिल करने में सफलता पाई है।

 खास बात यह है कि यह रकम कंस्ट्रक्शन फाइनेंसिंग फ्रेमवर्क के तहत जुटाई गई सबसे बड़ी प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग है। कुल मिलाकर देखें तो मार्च 2021 से लेकर अब तक कंपनी 300 करोड़ डॉलर की रकम जुटाने में सफल रही है। इस फंडिंग को मंजूरी अंतरराष्ट्रीय बैंकों के कंसोर्शियम की मंजूरी के बाद मिला है। यह रकम कंपनी के गुजरात के खावड़ा में रिन्युएबल एनर्जी पार्क विकसित करने के लिए इस्तेमाल में लाई जाएगी। इस पार्क का रणनीतिक तौर पर काफी महत्व है। यह पार्क दुनिया के सबसे बड़ा रिन्युएबल एनर्जी पार्क होगा। कंपनी ने एक्सचेंज के जरिए इसकी जानकारी दी है। इस पार्क की क्षमता 17 गीगा वाट एनर्जी उत्पादन करने की है। यह जानकारी अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रबंध निदेशक (Vneet S Jaain) विनीत एस जैन ने यह जानकारी दी। यह प्रोजेक्ट साइट के करीब होने वाले विकास की गतिविधियों में तेजी लाने में सहायक होगा। साथ ही कंपनी ने कर्ज मंजूरी के लिए बैंकों के कंसोर्शियम को प्रोजेक्ट को पूरा करने की क्षमता पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 20% चढ़ कर 1348 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 5 दिसंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!