शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में एसआरएफ (SRF) का मुनाफा 50.4% गिरा

केमिकल मैन्युफैक्चरिंग की दिग्गज कंपनी एसआरएफ (SRF) ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 50.4% की गिरावट दर्ज हुई है।

 कंपनी का मुनाफा 511 करोड़ रुपये से घटकर 253.4 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 12% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी की आय 3469 करोड़ रुपये से घटकर 3053 करोड़ रुपये रह गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 32.1% की गिरावट देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 833 करोड़ रुपये से गिरकर 566 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन 24% से गिरकर 18.5% के स्तर पर पहुंच गया है। केमिकल कारोबार से आय में 21% की गिरावट देखने को मिली है और यह 1757 करोड़ रुपये से घटकर 1394 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। केमिकल कारोबार के ऑपरेटिंग मुनाफे में 43% की गिरावट देखने को मिली है और यह 564 करोड़ रुपये से घटकर 322 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। स्पेश्यालिटी केमिकल कारोबार का प्रदर्शन दूसरी तिमाही के मुकाबले बेहतर रहा है। वहीं फ्लोरोकेमिकल कारोबार पर रेफ्रिजरेंट की सीजनल मांग में कमी का असर देखने को मिला है। वहीं पैकेजिंग फिल्म कारोबार की आय में 9% की गिरावट देखने को मिली है। एसआरएफ का शेयर बीएसई पर 1.08% गिर कर 2222.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 30 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!