शेयर मंथन में खोजें

कई ऑर्डर मिलने के बाद जीनस पावर के शेयरों ने बनाया रिकॉर्ड, अपर सर्किट में अटके

जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स (Genus Power Infrastructures Ltd) के शेयरों में आज बुधवार (21 अगस्त) को रिकॉर्ड उछाल देखने को मिली। स्मार्ट मीटर के उत्पादक की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई को 3,608.52 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त होने की खबर के बाद शेयरें में तेजी आयी।

यह स्टॉक आज बीएसई पर 417.50 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 5% की उछाल के साथ 438 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया और अपर सर्किट में अटक गया। चालू सत्र में स्टॉक 5% ऊपर खुला था।

जीनस पावर का बाजार पूँजीकरण (एम-कैप) बढ़ कर 13,315 करोड़ रुपये हो गया। बीएसई पर आज 6.74 करोड़ रुपये मूल्य के 1.54 लाख शेयरों का आदान-प्रदान हुआ। जीनस पावर के शेयर का एक साल का बीटा 0.6 है, जो इस अवधि में बहुत कम अस्थिरता का संकेत देता है। कंपनी के शेयर 14 मार्च 2024 को 52 हफ्तों के निचले स्तर 204.60 रुपये पर थे।

कंपनी को प्राप्त ऑर्डर के तहत एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर्स (एएमआईएसपी) की नियुक्ति और एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (एएमआई) तंत्र के डिजाइन, आपूर्ति करनी है।

(शेयर मंथन, 21 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!