शेयर मंथन में खोजें

आईटीआई को सोलर स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति के लिए बिहार सरकार से ऑर्डर मिला

आईटीआई लिमिटेड को बिहार सरकार से 300 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर राज्य में सोलर स्ट्रीट लाइट सिस्टम्स के लिए मिला है। आपको बता दें कि आजादी के बाद गठित होने वाली पहली सरकारी कंपनी आईटीआई है।

 आईटीआई लिमिटेड टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। इस कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 90 फीसदी है, जबकि 7.9% की हिस्सेदारी स्पेशल नेशनल इन्वेस्टमेंट फंड के पास है। कंपनी को बीआरईडीए (BREDA) यानी बिहार रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी से ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को 1 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट सिस्टम्स बिहार सरकार को आपूर्ति करनी है। ऑर्डर के तहत सोलर सिस्टम की आपूर्ति के अलावा इंस्टॉलेशन की भी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। यह पहले के 80000 सोलर स्ट्रीट सिस्टम के मौजूदा ऑर्डर से अलग है। सोलर सिस्टम का उत्पादन कंपनी के नैनी इकाई में किया जाएगा। इसके तहत गोपालगंज, सिवान, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, गया, दरभंगा, पटना, कटिहार और खगड़िया शामिल है। हाल ही में कंपनी को पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग से 500 इवीएम (EVMs) यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की आपूर्ति करने के लिए भी ऑर्डर मिला था। कंपनी का शेयर 6.13% चढ़कर 300.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 10 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!