शेयर मंथन में खोजें

JSW इंफ्रा बोर्ड से क्षमता विस्तार को मंजूरी

JSW इंफ्रा बोर्ड से क्षमता विस्तार को मंजूरी मिली है। क्षमता विस्तार की यह मंजूरी जयगढ़ और धरमातर पोर्ट्स के लिए दी गई है। इन दोनों पोर्ट्स पर निर्माण काम मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक 9 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में क्षमता विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

बोर्ड से 2359 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च को मंजूरी मिली है। आपको बता दें कि जेएस डब्लू इंफ्रा सज्जन जिंदल की अगुवाई वाले JSW ग्रुप की हाल हीं में लिस्टेड कंपनी है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 2030 तक वृद्धि के लिए दी गई योजना के मुताबिक क्षमता बढ़ाकर 400 मिलियन टन सालाना (MTPA) करना है। फिलहाल कंपनी की सालाना क्षमता 170 एमटीपीए है। बोर्ड से 36 एमटीपीए क्षमता विस्तार को मंजूरी मिली है जिसमें 21 एमटीपीए धरमातर पोर्ट और 15 एमटीपीए जयगढ़ के लिए है। कैपेक्स यानी पूंजीगत खर्च के तहत न्यू बर्थ के लिए मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिक्ल वर्क्स शामिल है। इसमें अतिरिक्त इंफ्रा भी विकसित करना शामिल है, जैसे जयगढ़ पोर्ट के लिए रेलवे साइडिंग ताकि थर्ड पार्टी कार्गो मूवमेंट को बढ़ाया जा सके। क्षमता विस्तार के बाद जयगढ़ पोर्ट की क्षमता 55 एमटीपीए से बढ़कर 70 एमटीपीए हो जाएगी वहीं धरमातर पोर्ट की क्षमता 34 एमटीपीए से बढ़कर 55 एमटीपीए हो जाएगी। हाल हीं में ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कवरेज की शुरुआत की है। खरीदारी की राय के साथ 375 रुपये का लक्ष्य दिया है।

(शेयर मंथन, 12 सितंबर 2024)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!