शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

कोहिनूर सहित कई ब्रांडों का अदाणी विल्मर ने किया अधिग्रहण

अदाणी विल्मर ने कई ब्रांडों के अधिग्रहण का ऐलान किया है। इस अधिग्रहण में मशहूर ब्रांड कोहिनूर ब्रांड भी शामिल है। कंपनी ने यह अधिग्रहण मैककॉर्मिक स्विटजरलैंड जीएमबीएच से किया है। कंपनी ने यह अधिग्रहण अपने फूड कारोबार को मजबूत करने के मकसद किया है। हालाँकि कंपनी ने सौदे से जुड़े ज्यादा विवरणों को साझा नहीं किया है।

एरिस लाइफसाइंस ने 650 करोड़ रुपए में किया ओकनेट हेल्थकेयर का अधिग्रहण

 एरिस लाइफसाइंस ने ओकनेट हेल्थकेयर का अधिग्रहण 650 करोड़ रुपए में किया है। आपको बता दें कि ओकनेट हेल्थकेयर मुंबई की एक कंपनी है जिसका फोकस त्वचा से जुड़ी घरेलू फॉर्मूलेशंस पर है।

सब्सिडियरी को यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी

 अरविंदो फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से यह मंजूरी बोर्टेजोमिब (Bortezomib) दवा के लिए मिली है। कंपनी को दवा के लिए अंतिम मंजूरी उसकी सब्सिडियरी यूगिया फार्मा स्पेश्यालिटिज को मिली है। कंपनी को यह मंजूरी दवा के उत्पादन और बिक्री के लिए मिली है। बोर्टेजोमिब दवा का जेनरिक संस्करण कुछ खास तरह के कैंसर के इलाज में इंजेक्शन के लिए किया जाता है।

अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली आईटीसी (ITC) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के साथ करार किया है

कंपनी ने यह करार चिन्हित स्टेम (STEM) के क्षेत्र में मदद करने के लिए किया है।यहां पर स्टेम यानि साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में सहयोग के लिए किया है। आईटीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह समझौता पत्र सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने की गति को बढ़ाने के मकसद से किया गया है।

यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी

जायडस लाइफसाइंस को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से यह मंजूरी बोर्टेजोमिब (Bortezomib) दवा के लिए मिली है।

मई महीने के पहले कारोबारी दिन बाजार निचले स्तर से रिकवरी के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के कारण बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। हालाकि कारोबारी सत्र के आखिरी घंटों में बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखी गई।

More Articles ...

Page 226 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!