शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंस का मॉर्गेज कारोबार में उतरने का फैसला

एमऐंडएम ग्रुप की एनबीएफसी कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंस ने मॉर्गेज कारोबार में उतरने का फैसला किया है। कंपनी मॉर्गेज कारोबार में शुरुआती तौर पर 20-30 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 13 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में मॉर्गेज कारोबार में उतरने को मंजूरी दी है।

आरआरवीपीएनएल से ऑर्डर मिलने से ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टिफायर्स के शेयर में तेजी

ट्रांसफॉर्मर्स ऐंड रेक्टिफायर्स इंडिया को शुक्रवार को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। कंपनी को यह ऑर्डर आरआरवीपीएनएल (RRVPNL) यानी राजस्थान राज्य विद्युत परासरण निगम लिमिटेड की ओर से मिला है।

रिवाइवल की उम्मीद में स्पाइसजेट के शेयर में तेजी

एविएशन कंपनी में रिवाइवल की उम्मीद से शेयर में तेजी देखने को मिली। कंपनी शेयर 10% चढ़ कर सात महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि बजट कैरियर स्पाइसजेट कारोबार में सुधार के लिए योजना बना रही है।

एलआईसी (LIC) की खरीदारी के बाद आईआरसीटीसी (IRCTC) में आज भी तेजी

एलआईसी की ओर से और हिस्सेदारी खरीदे जाने की खबर के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही।

JSW इंफ्रा बोर्ड से क्षमता विस्तार को मंजूरी

JSW इंफ्रा बोर्ड से क्षमता विस्तार को मंजूरी मिली है। क्षमता विस्तार की यह मंजूरी जयगढ़ और धरमातर पोर्ट्स के लिए दी गई है। इन दोनों पोर्ट्स पर निर्माण काम मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक 9 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में क्षमता विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

डिक्सन टेक को सीसीआई से आदित्य इंफोटेक में हिस्सा अधिग्रहण के लिए मंजूरी

डिक्सन टेक को सीसीआई यानी कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी आदित्य इंफोटेक में हिस्सा अधिग्रहण के लिए मिली है। सीसीआई से आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के कुछ शेयरों के सब्सक्रिप्शन के लिए मंजूरी मिली है।

More Articles ...

Page 15 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!