शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

आरबीआई (RBI) ने आरबीएल बैंक सहित कई को-ऑपरेटिव बैंक पर जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) ने निजी क्षेत्र की बैंक आरबीएल (RBL) पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने आरबीएल बैंक पर 2.27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक पर यह जुर्माना आरबीआई ने कुछ खास प्रावधानों के का पालन नहीं करने के एवज में लगाया है।

न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने एंटरप्राइज के लिए उतारा कन्टेंट मैनेजमेंट सॉल्यूशन

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने एंटरप्राइज कन्टेंट मैनेजमेंट सूट ओमनीडॉक्स कनेक्टर बाजार में उतारा है। कंपनी ने यह एंटरप्राइज कन्टेंट मैनेजमेंट क्लाउड मार्केटप्लेस सेल्सफोर्स ऐपएक्सचेंज पर उतारा है।

के. कृतिवासन बने टीसीएस के नये सीईओ, क्या होगा टीसीएस के शेयर पर असर : समीर पारडीकर से बातचीत

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) या टीसीएस (TCS) के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव हुआ है। राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) ने इसके एमडी एवं सीईओ पद से त्यागपत्र दे दिया है और कंपनी ने के. कृतिवासन (Krithi Krithivasan) नये सीईओ के पद पर नामित किया है।

जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में शामिल होगा जीएमआर एयरपोर्ट्स

जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर (GMR Airports Infrastructure) ने जीएमआर हवाई अड्डों (GAL) के विलय की एक समग्र योजना की घोषणा की है। जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर ही पहले जीएमआर इंफ्रा लिमिटेड थी।

बिसलेरी इंटरनेशनल की डील से पीछे हटा टाटा, जयंती चौहान संभालेंगी पिता की विरासत

बिसलेरी इंटरनेशनल (Bisleri International) के अधिग्रहण की बातचीत टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (TCPL) से टूट गयी है। अब बोतलबंद पानी की कंपनी की कमान अध्यक्ष रमेश चौहान की बेटी जयंती चौहान संभालेंगी। जयंती वर्तमान में कंपनी की वाइस चेयरपर्सन हैं और पिछले कई वर्षों से कंपनी के कारोबार में शामिल हैं। साथ ही वह बिसलेरी के वेदिका ब्रांड के विस्तार पर काम कर रही हैं।

एनसीएलटी (NCLT) से एचडीएफसी और एचडीएफसी बैक के विलय को मंजूरी

एनसीएलटी (NCLT) ने एचडीएफसी (HDFC) और इसके सब्सिडियरीज का ग्रुप की बैंकिंग सब्सिडियरी एचडीएफसी (HDFC) बैंक के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने पिछले साल विलय का ऐलान किया था।
यह विलय भारतीय कॉर्पोरेट जगत के सबसे बड़े विलय में से एक है।

More Articles ...

Page 152 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!