शेयर मंथन में खोजें

1,037 वितरकों के हाथ में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग की 40% एयूएम

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग की करीब 40% एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) 1,037 वितरकों के हाथ में है।

ऐम्फी (AMFI) के आँकड़ों के मुताबिक 25.5 लाख करोड़ रुपये की एयूएम में से 10.05 लाख करोड़ रुपये की एयूएम का प्रबंधन ये वितरक संभाल रहे हैं। इस समय देश में कम से कम 1 करोड़ रुपये की एयूएम वाले 87,000 वितरक हैं, जिनमें करीब 86,000 इंडस्ट्री की 20% से कम एयूएम का प्रबंधन करते हैं।
इनमें मुख्य 20 वितरक करीब 22% और मुख्य 30 वितरक करीब 25% (6.41 लाख करोड़ रुपये) की एयूएम संभाल रहे हैं। ऐम्फी के मुताबिक 1,037 एआरएन (ऐम्फी पंजीकरण नंबर) धारकों में से केवल 20 वितरक ऐसे हैं, जिनके पास 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की एयूएम हैं।
वित्त वर्ष 2018-19 में बैंक देश के शीर्ष म्यूचुअल फंड वितरक बने रहे। इस मामले में एचडीएफसी बैंक पहले पायदान पर रहा, जिसने 72,944 करोड़ रुपये की एयूएम का प्रबंधन किया। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 64,280 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर रहा। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख