शेयर मंथन में खोजें

जुलाई में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में जुड़े 10 लाख से अधिक नये फोलियो

जुलाई 2019 में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग ने 10.29 लाख नये फोलियो जोड़े, जिससे कुल फोलियो संख्या 8.48 लाख करोड़ हो गयी है।

इससे पहले जून में 5.30 लाख नये फोलियो जुड़े थे।
गौरतलब है कि फोलियो व्यक्तिगत निवेशक को दिया जाने वाला खाता नंबर है। हालाँकि एक निवेशक के पास एक से ज्यादा फोलियो भी हो सकते हैं।
जुलाई में 10.29 लाख नये फोलियो चालू वित्त वर्ष में किसी भी महीने में सर्वाधिक आँकड़ा है। यह पिछले कई महीनों में भी अत्याधिक है। जानकारों का मानना है कि शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच फोलियो की संख्या बड़ी वृद्धि म्यूचुअल फंड उद्योग की उज्ज्वल तस्वीर पेश करता है। जुलाई में बीएसई सेंसेक्स में करीब 5% की गिरावट आयी।
जुलाई में लार्ज कैप में सर्वाधिक 1.56 लाख, मल्टी कैप में 1.16 लाख, फोकस्ड फंडों में 87,959, हाइब्रिड योजनाओं में 26,988, आर्बिट्रेज फंडों में 5,200 और डेब्ड फंडों में 34,618 नये फोलियो जुड़े। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख