शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद म्यूचुअल फंड इक्विटी योजनाओं में आये 8,133.21 करोड़ रुपये

जुलाई में शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की इक्विटी योजनाओं में 8,133.21 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो जून के मुकाबले 5.07% अधिक रहा।

हालाँकि पिछले साल जुलाई में आये 9,452 करोड़ रुपये के मुकाबले म्यूचुअल फंड इक्विटी योजनाओं में 14% निवेश घटा है।
एम्फी (AMFI) के आँकड़ों के अनुसार साल दर साल आधार पर जुलाई में इक्विटी योजनाओं में से रिडम्पशन (निकासी) भी 11,628 करोड़ रुपये से 4.69% बढ़ कर 12,173.81 करोड़ रुपये का रहा।
हालाँकि एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना) के जरिये जून में 8,122.13 करोड़ रुपये के मुकाबले जुलाई में 2.48% अधिक 8,324.28 करोड़ रुपये की पूँजी आयी, जो पिछले साल जुलाई में एसआईपी के जरिये आये 7,553.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.19% अधिक रही।
पिछले महीने निश्चित आय फंडों में 61,845 करोड़ रुपये, लिक्विड फंडों में 45,441 करोड़ रुपये, बैलेंस्ड हाइब्रिड फंडों में 764 करोड़ रुपये, मुद्रा बाजार फंडों में 5,063 करोड़ रुपये, बैंकिंग और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम फंडों में 5,914 करोड़ रुपये और कॉर्पोरेट फंडों में 2,573 करोड़ रुपये का निवेश आया। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख