शेयर मंथन में खोजें

म्यूचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की संपत्ति में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी

खुदरा निवेशकों का भरोसा भारत के म्युचूअल फंड इंडस्ट्री में बढ़ता दिख रहा है। खुदरा म्यूचुअल फंड के संपत्ति में जनवरी में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। संपत्ति 9.3 फीसदी बढ़कर 23 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 जहां तक पिछले साल के समान अवधि की बात करें तो खुदरा निवेशकों की संपत्ति म्युचूअल फंड में 21.40 लाख करोड़ रुपये थी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया ने हाल ही में आकड़े जारी किए हैं। हालाकि संस्थागत संपत्ति के मूल्यों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2022 के 17.49 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 17.42 लाख करोड़ रुपये रह गया है। इसके पीछे लगातार एसआईपी (SIP) के अग्रिम भुगतान के कारण संभव हो सका है। लगातार ऐसा चौथी बार हो रहा है जब एसआईपी 13000 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। इसमें बढ़ोतरी के पीछे एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया की भूमिका काफी अहम है। खुदरा निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड्स को लेकर जागरुकता में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक एसआईपी में दिसंबर के 13,573 करोड़ रुपये के मुकाबले 13,856 करोड़ रुपये रहा है। कुल मिलाकर म्युचूअल फंड का एएमसी (AMC) पिछले साल जनवरी के 38.89 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले जनवरी 2023 में 40.8 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है। म्युचूअल फंड के एएमसी में 4.93 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं खुदरा निवेशकों की इंडस्ट्री संपत्ति में पिछले साल के 55 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 57.3 फीसदी हो गया है।

 (शेयर मंथन 27 फरवरी,2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख