शेयर मंथन में खोजें

हर्षद चेतनवाला का उत्सव चयन : पाँच साल में कैसा रहा कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड का रिटर्न

कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड मिडकैप श्रेणी का लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला फंड है। इन फंड के जरिये ऐसी कंपनियों में निवेश किया जाता है, जो बड़ी और सामान्य कंपनियों के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ने में सक्षम होती हैं।

पिछले साल भी हमने इस फंड को अपने उत्सव चयन में शामिल किया था और इस साल भी यह हमारे चुनिंदा फंड में से एक है। इस फंड का 96% निवेश स्टॉक में है और शेष डेट में है। बाजार पूँजीकरण की बात करें तो इसका 26% निवेश लार्जकैप कंपनियों में है, जबकि 71% मिडकैप श्रेणी की कंपनियों में है।

(शेयर मंथन, 27 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!