शेयर मंथन में खोजें

हर्षद चेतनवाला का उत्सव चयन : कैसा रहेगा एचएसबीसी स्मॉल कैप फंड में निवेश

निकुल, आणंद, गुजरात : एचएसबीसी स्मॉल कैप डायरेक्ट ग्रोथ में 2017 से एसआईपी के जरिये निवेश कर रहा हूँ। इसमें बने रहें या क्वांट स्मॉल कैप या टाटा स्मॉल कैप में स्विच करें?

Expert Harshad Chetanwala : एचएसबीसी स्मॉल कैप टॉप पाँच म्यूचुअल फंड में से एक है। हो सकता है आप जिस किसी दूसरे फंड में स्विच करना चाहते हैं, उसका प्रदर्शन कुछ समय के लिए बेहतर हो। मेरी राय में आपको इस फंड में बने रहना चाहिए। अगर आप अतिरिक्त निवेश करने के इच्छुक हैं तो आपके बताये दोनों में से किसी भी फंड में निवेश कर सकते हैं या फिर निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप का भी चुनाव कर सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख